Tuesday 12 January 2016

नवादा भाजपा: कन्हैया हुए बाहर, राम हुए अंदर

अशोक प्रियदर्शी
       रजौली विधानसभा सुरक्षित के भाजपा विधायक कन्हैया कुमार को पार्टी ने टिकट से वंचित कर दिया है। भाजपा के पहली लिस्ट में कन्हैया कुमार की जगह जिला पार्षद अर्जुन राम को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। कन्हैया कुमार भाजपा बिहार प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। लेकिन भाजपा के 43 सीटों की सूची में कन्हैया को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जबकि रोह के डेरमोवारा गांव निवासी अर्जुन राम को पार्टी ने अपनाया है। कन्हैया पार्टी के इस फैसले से आचंभित और आक्रोशित भी हैं। कन्हैया ने कहा कि पार्टी के साथ वफादारी की सजा मिली है। विधान परिषद के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के पक्ष में काम किया था। लेकिन स्थानीय सांसद और केन्द्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ थे। मंत्री ने इसकी प्रतिक्रिया में टिकट से वंचित कराने में अपनी भूमिका निभाई। इसके पहले पार्टी अध्यक्ष विनय कुमार को अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में काम करने की सजा दी गई। उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया और मंत्री के समर्थ नेता को संयोजक बना दिया गया। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। 
          कन्हैया कुमार ने कहा कि यह दलित और कार्यकर्ताओं का अपमान है। पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। गौरतलब हो कि कन्हैया कुमार 2010 के चुनाव में पहली दफा भाजपा की टिकट पर रजौली से चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में राजद के प्रकाशवीर को पराजित किया था। दूसरी तरफ, अर्जुन राम 1995 में गोविंदपुर से चुनाव लड़ा था। 1996 में बसपा से नवादा लोकसभा का चुनाव लड़े थे। 2001 में गोविंदपुर से जिला परिषद का चुनाव लड़ा था। हालांकि इन चुनावों में पराजित रहे। लेकिन 2006 और 2011 में रोह से चुनाव लड़े थे। दोनों चुनाव में निर्वाचित हुए

No comments:

Post a Comment