Friday 26 September 2014

हे माँ ! ये तेरे कैसे कैसे लाल -एक तरफ नारी शक्ति की पूजा करते हैं ,दूसरी तरफ नारी को नंगा करते हैं

    

             एक तरफ देशवासी मंगल ग्रह पर फतह का उत्सव मना रहे हैं। दूसरी तरफ भूखे प्यासे रहकर लोग नारी शक्ति की अराधना में जुटे हैं। नारी शक्ति को प्रतिष्ठा देने के लिए उन्हें बेहतर स्वरुप देने के लिए बढ़िया कपडे और बाल लगाये जा रहे हैं।   लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो नारी को नंगा कर रहे हैं. उसके बाल काट रहें हैं। विरोध करने पर उसे जख्मी कर रहे हैं. लानत है चाँद और मंगल पर दुनिया बसाने की बात करने वालों की.  

डॉ अशोक कुमार प्रियदर्शी
        देशवासी मंगल ग्रह पर फतह का उत्सव मना रहे हैं। दूसरी तरफ नारी शक्ति की अराधना की जा रही है। लेकिन शुक्रवार को ब्रह्मचारिणी दुर्गा पूजा के दिन बिहार के  नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज गांव में  एक नारी को डायन के आरोप में अमानवीय व्यवहार किया जा रहा था. गजब यह भीड़ थी कि उसने मदद करने  के बजाय उस अत्याचार का हिस्सा बन गए. राजापुर इंदौल गांव निवासी सदन रजक की पत्नी  नेमदारगंज पंचायत की मुखिया बीमा देवी के घर गई थी, जहां उसके साथ ऐसा  व्यवहार किया गया है।
           महिला ने बताया कि मुखिया पुत्र उदय यादव ने उसके बंद दुकान को खुलवाने के लिए अपने घर पर बुलाया था। घर पहुंचने पर मुखिया पुत्र ने कोर्ट में चल रहे मुकदमा में समझौता करने को कहने लगा। इसका विरोध करने पर मुखिया पुत्र और उसके परिजनों ने उसके नंगा कर दिया और घर से बाहर कर दिया। उसके पुराने कपड़े को आग लगा दिया। उसके बाल भी काट दिए गए। फिर किसी ने उसे एक साड़ी दिया, जिसे पहनकर तन को ढकी।
           मुखिया परिवार के कहने पर ग्रामीणों ने भी उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस आ गई, जिसके बाद उसे थाने ले जाया गया। महिला ने बताया कि मुखिया परिवार ने मुकदमा के रंजिश  में उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया है। उसके पड़ोसी कारू रजक के साथ जमीन का विवाद था। इस विवाद में मुखिया पुत्र ने पड़ोसी का पक्ष लिया था। और उसके घर के दिवाल को ढाह दिया गया था। समझौता के लिए दबाव बनाने के लिए उसके दुकान को भी बंद करा दिया था।
       उस महिला को मुखिया के घर के समीप चावल छींटने का टोटका करने और दो दिन पहले गांव के एक युवक श्रवण की मौत का जिम्मेदार मानते हुए मुखिया परिवार और ग्रामीणों ने उस महिला के साथ अत्याचार किया। अकबरपुर थानाध्यक्ष रूप नारायण राम  मुताबिक  महिला की शिकायत पर मुखिया बीमा देवी, उसके पुत्र उदय यादव, मुखिया पति सुरेश  यादव, उदय यादव की पत्नी और उसका भगिना मुकेश  यादव के अलावा 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालाँकि एसपी चन्द्रिका प्रसाद ने ऐसा ही बयान दिया है जो अधिकारी दिया करते हैं. उन्होंने कहा कि महिला को नंगा नहीं किया गया है .

3 comments: