Monday 11 January 2016

प्यार मुझसे और शादी किसी और से

अशोक प्रियदर्शी
प्यार का दिखावा। फिर यौन शोषण। और जब लड़की मुसीबत में आ  जाय तो पीछे हट जाना। आमतौर पर ऐसी परिस्थिति में लड़कियां हार मान जाती है। लेकिन नवादा की चंपा ने साहस का परिचय दी है। शादी से मुकर रहे लड़के से जबरन शादी रचाकर चंपा ने ऐसे लड़कों के लिए कड़ा संदेश दी है। हुआ यूं कि जिले के वारिसलीगंज थाना के अब्दालपुर निवासी राजेन्द्र महतो की बेटी चम्पा और हिसुआ के सिंघौली निवासी रामदेव महतो के बेटे नरेश कुशवाहा उर्फ अमरजीत के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग था। चंपा के मुताबिक, अमरजीत ने शादी का वायदा किया था। शादी के नाम पर उसका यौन शोषण भी किया। लेकिन जब भी वह शादी का प्रस्ताव देती थी तब लड़का टाल देता था। 
          गुरूवार को चंपा ने फोन कर लड़का को मिलने के लिए बुलाई। उसे शादी का प्रस्ताव दिया। तब लड़का फिर टालने लगा। आखिर में कहा कि कोर्ट में शादी करेंगे। पर कोर्ट में जब दोनों की शादी की शपथ पत्र की औपचारिकताएं की जा रही थी। तभी लड़का धोखे से निकल गया। लेकिन चंपा ने उसे पकड़ लिया। उसने कहा-तुने मेरी इज्जत के साथ खेला है अब भागते कहां हो। भागने नही दूंगी। प्यार मुझसे दिखाओगे और शादी किसी और से। यह कैसे संभव है। 
          तब शादी की औपचारिकताएं पूरी की गई। हालांकि अमरजीत ने कहा कि मैं चंपा से प्यार करता हूं, लेकिन शादी बाद में करना चाहते थे। लेकिन चंपा के भाई सुलेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि लड़का उसकी छोटी बहन के साथ दो साल से धोखा दे रहा था। इसलिए उसकी बहन ने ऐसी कदम उठाई है। बहन का कदम सराहनीय है। बता दें कि चंपा की बड़ी बहन कंचन की शादी अमरजीत के चचेरे भाई से हैं। इसी रिशते के कारण चंपा और अमरजीत के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। अमरजीत ग्रेजुएशन में पढ़ रहा है जबकि चंपा इंटरमीडिएट पास है। 

No comments:

Post a Comment