Friday 24 October 2014

‘लक्ष्मी’ की कृपा से सकुशल लौटे दो अपहृत

डॉ अशोक कुमार प्रियदर्शी 
      लक्ष्मी पूजा की रात बिहार के नवादा से अपहृत आभूषण व्यवसायी और मीड डे मील प्रभारी सकुशल घर लौट आए हैं लेकिन सवाल है की कि किस  ‘लक्ष्मी’  की कृपा से  दोनो अपहृत मुक्त हुए हैं.

धनंजय वर्मा पत्नी और बच्चे के साथ 
           दीपावली के दिन ‘लक्ष्मी’ की कृपा बिहार के नवादा के अपहृत आभूषण व्यवसायी धनंजय वर्मा और मीड डे मील प्रभारी अमरजीत कुमार के घरों में दिखी, जब दोनों शुक्रवार की अहले सुबह अपहर्ताओं के चंगूल से मुक्त होकर घर वापस आ गए। धनंजय और अमरजीत की सकुशल वापसी ने असीम खुशियां  भर दी है।
          34 वर्षीय धनंजय की पत्नी सविता और दो मासूम बच्चे ज्योति और आर्यन का बुरा हाल था। दूसरी तरफ, 35 वर्षीय अमरजीत की मां की उम्मीद ही छिन गई थी। पति की मौत के बाद बेटे ही देखभाल करनेवाला था। अमरजीत की पत्नी नमिता और उसके दोनो बच्चे किटू और लक्ष्मी बेहाल थी/ 
अमरजीत अपनी  माँ  और परिजन के साथ 
बता दें कि 15 अक्तूबर की शाम एक ही मोटरसाइकिल से धनंजय और अमरजीत अपने गांव भदोखरा जा रहे थे। लेकिन अपहृताओं ने गांव पहुंचने के पहले ही दोनों को अगवा कर लिया था। पुलिस के पुराने कार्यप्रणाली से लोग सशंकित थे। क्योंकि छह माह पहले महिला आयोग के सदस्य रेणू सिन्हा के अपहृत पुत्र विपिन की रिहाई में पुलिस विफल रही थी। दस दिनों बाद उसकी लाश  बरामद की  गई थी। बताया जा रहा है कि अपहृताओं ने दीपावली की रात धनंजय परिवार से चालीस लाख और अमरजीत परिवार से दस लाख रूपए फिरौती लेने के बाद मुक्त किया है।
      हालांकि पुलिस अधीक्षक परवेज अख्तर ने दावा किया कि पुलिस दबिश के कारण अपहृतों को मुक्त किया  जा सका  है। उन्होंने बताया कि साइंसटिफिक टेक्नॉलाजी के जरिए अपहृताओं पर नजर रखी जा रही थी।  अपहरण में शामिल दर्जन भर अपहृताओं के सुराग मिल चुके थे । पुलिस अब अपहृताओं के गिरेवान के करीब थी। अपहरण के उपयोग में की लाई गई सुमो गाड़ी को जब्त कर लिया था।

धंनजय , अमरजीत नवादा के एसपी परवेज अख़्तर के साथ 
पहले भी निशाने पर था स्वर्ण व्यवसायी
 धनंजय पर तीन साल पहले 30 सितंबर 2011 को भी हमला हुआ था। रामनगर मंे अपराधियों ने हमला किया था। इस घटना में धनंजय के बड़े भाई संजय वर्मा की मौत हो गई थी। जबकि धनंजय घायल हो गया था। इस घटना में एक आरोपी पकड़ा गया था, जबकि दूसरा आरोपी फरार हैं। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।  मामले में सुलह करने  और फिरौती के लिए धनंजय की अपहरण की गई थी। पुलिस इस पहलू पर भी अनुसंधान कर रही है।
             बताया जाता है कि धनंजय के मोटरसाइकिल पर साथ रहने के कारण अमरजीत का अपहरण हुआ था।  दोनों को गया के इलाके में रखा गया था। पुलिस को भी ऐसे ही संकेत मिलते रहे हैं। अमरजीत का टेबलेट पुलिस के लिए काफी कारगर रहा, जो उसके बैग में रखा था।

Friday 3 October 2014

पटना- यहां तो राम को ही मार दिया

        विजयदशमी का त्योहार बुराईयों पर अच्छाईयों का प्रतीक माना जाता है। प्रतिकात्मक रूप से सार्वजनिक तौर पर  राम के जरिए रावण का वध किया जाता है। लेकिन बिहार में दशहरा के दिन पटना गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान  रावण का पुतला जरूर जले। लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण यहां मौत राम की हुई है। अधिकारिक तौर पर 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसमें ज्यादातर महिला और बच्चे हैं।

डाॅ अशोक कुमार  प्रियदर्शी
zee news website
       विजयदशमी का त्योहार बुराईयों पर अच्छाईयों का प्रतीक माना जाता है। प्रतिकात्मक रूप से सार्वजनिक तौर पर  राम के जरिए रावण का वध किया जाता है। लेकिन बिहार में दशहरा के दिन पटना गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान  रावण का पुतला जरूर जले। लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण यहां मौत राम की हुई है। अधिकारिक तौर पर 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसमें ज्यादातर महिला और बच्चे हैं।
       देखें तो, गांधी मैदान में रावण के पुतलादहन का कार्यक्रम था। यह मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किया गया। लेकिन रावण दहन के बाद जब भीड़ की निकलने की बारी थी तो जिसके चार में से  तीन गेट बंद थे।  एक गेट से निकास की व्यवस्था थी। इसी दौरान एक्जीविशन रोड में अफवाह फैली कि बिजली तार गिर गई। अफरातफरी मच गई। लेकिन अंधेरा के कारण स्थिति और भी भयावह हो गई। लिहाजा, बड़ी घटना का गवाह बन गया।
       प्रत्यक्षदर्शियों  के मुताबिक, ट्रैफिक व्यवस्था भी लचर थी। गेट भी अफरातफरी के बाद खोला गया। घायलों के इलाज में भी काफी परेशानी हो रही है। ज्यादातर डाॅक्टर छुटटी पर हैं। ऐसे में पीड़ितों के परिजनों की परेशानी बढ़ी है। ऐसे में मृतकों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका है। चिंता  कि इस भीड़ में कितने राम खो गए हैं। परिजनों का हाल बुरा है। लोग अपने अपने राम को ढूढ़ रहे हैं।
zee news website
      ताज्जुब कि स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह कहते हैं कि यह घटना गांधी मैदान में नही घटी है। यह घटना एक्जीविशन रोड में घटी है। वह आज गांव मंे है। वह शनिवार को पटना आकर स्थिति का आकलन करने की बात कही है। सवाल है कि एक्जीविशन रोड बिहार में नही है क्या। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बैठक करने में  जुटे हैं.
       दरअसल, बिहार में लापरवाही की यह घटना कोई नया नही है। 27 अक्तूबर 2013 को पटना गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी की सभा में बम विस्फोट की घटना हुई थी। इस घटना में आधे दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। दर्जनों लोग घायल हुए थे। इसके पहले 19 नवंबर 2012 को पटना में छठ पूजा के दौरान ऐसा ही भगदड़ मची थी, जिसमें डेढ़ दर्जन से ज्यादा की मौत हो गई थी। 1995 में दानापुर में छठ पूजा के दौरान पांच दर्जन लोगों की मौत हो गई थी।
       राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। मुआवजा की औपचारिकता हो रही है। लेकिन सवाल है कि क्या उस राम का जीवन फिर से लौट पाएगा, जिसने रावण दहन देखने आया था। यह किसकी चूक है। इस घटना का कौन रावण है? यह बड़ा सवाल है।

Wednesday 1 October 2014

इन्द्रावती की पांच बेटियां, उसमें तीन पुलिस में


नवादा  की इन्द्रावती देवी की पांच बेटियां, जिसमें तीन बेटियां देश  की सुरक्षा में है, जबकि दो बेटियां अभी से ही हैंडबाॅल की राष्ट्रीय और प्रांतीय टीम में है। इन्द्रावती उन महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत  हैं, जो बेटियों के पैदा होने पर आंसू बहाती हैं।

डाॅ अशोक कुमार प्रियदर्शी 
            गांव देहात में एक कहावत है कि जिन माताओं की कोख से जितनी बेटियां होती है उस मां की कद उतना जौ की मात्रा भर छोटी हो जाती है। लेकिन यह कहावत तब कही जाती थी जब मां बेटियों को बोझ समझकर घर की देहरी में कैद रखती थी। लेकिन बिहार के नवादा जिला मुख्यालय के न्यू एरिया की इन्द्रावती की जितनी बेटियां है उतना ही उनका कद उच्चा हुआ है। इन्द्रावती की पांच बेटियां है, लेकिन इसमें तीन बेटियां देश की सुरक्षा में है।
              इन्द्रावती की जुड़वा बेटियां प्रियंका और प्रीति सीआईएसएफ की जीडी कंसटेबल के पद पर नौकरी कर रही है। जबकि प्रिंस इंडियन-तिब्बत बोर्डर पुलिस (आईटीबीपी) में है। फिलहाल, वह दिल्ली मेट्रो रेलवे कारपोरेशन में कार्यरत हैं। यही नहीं, उनकी दो छोटी बेटियां दिव्या (17) और अनामिका(15) भी कम नही है। दिव्या हैण्डबाॅल में तीन बार नेशनल खेल चुकी है और अनामिका पहला ही मौका में स्टेट चैम्पियन के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
           बेटियों की पढ़ाई और उसकी परवरिश  में खटाल चलानेवाले कमलेश  सिंह की आमदनी कम पड़ जाती थी। तीन कमरे के मकान बनाने में रिष्तेदारों से कर्ज लेने पड़े थे। लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई है। अब दो मंजिला मकान बन गया है। बेटियों की कामयाबी से इन्द्रावती काफी खुश  हैं। वह कहती हैं कि -मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि अगले जनम में भी मुझे ऐसी ही बिटिया दीजिएगा। वह कहती है कि बेटियां उनकी थी लेकिन पीड़ा पड़ोसियों को होती थी।
           लेकिन वह इन चीजों का परवाह नही की। उनकी बेटियों के हौसले से आलोचना करने वाले बेटों की मां के कद भी छोटा दिखने लगा है। इन्द्रावती कहतीं हैं कि- बेटियों की कामयाबी से नही लगता कि उन्हें बेटा की कमी है। बेटियों ने अपने काम से जो सकून दिया है वह शायद वह  काहिल बेटा नही दे पाता, जो जीवन भर मां बाप के लिए परेशानी बना रहता है। लेकिन बेटियों ने अपने हौसले से उन्हें काफी ताकत दी है । प्रिंस कहती हैं कि रूपए के अभाव में परीक्षा के दौरान बाहर जाने पर मां को उपवास रहना पड़ जाता था।
           मुष्किलें यह थी कि प्रियंका और प्रीति सीआईएसएफ के लिए चुनी गईं थी तो ट्ेनिंग में छतीसगढ़ जाने के लिए किराए और ढंग के कपड़े के लिए भी सामाजिक कार्यकर्ताओं से मदद लेनी पड़ी थी। लेकिन इन्द्रावती के लिए यह अतीत है। प्रियंका और प्रीति कहतीं हैं कि ‘बचपन से ही इस वर्दी के प्रति आकर्षण था, जिसे हासिल कर ली है। अब इसके जरिए देश  की सेवा करने में  कोई कसर नही छोडू़गी। लेकिन यह सब उनके  मां और पिता के सहयोग के कारण हो सका है. थैंक यू मम्मी पापा।