Tuesday 11 October 2016

गिरिराज का पानी पिलानेवाला से सांसद प्रतिनिधि तक बाहरी

अशोक प्रियदर्शी 
       केन्द्रीय लघु, सूक्ष्म और मध्यम उधोग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र नवादा में होर्डिंग लगाकर उनके कार्यकलापों का विरोध जताया गया है। शुक्रवार की सुबह नगर के प्रजातंत्र चैक पर होर्डिंग लगाकर विरोध दर्ज कराई गई है। नवादा जनता के नाम से जारी इस होर्डिंग के माध्यम से संसदीय क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया गया है। होर्डिंग के जरिए बाहरी लोगों को प्रश्रय देने की बात कही गई है। लगाए गए होर्डिंग के मुताबिक, सांसद के बाहरी होने के आलावा सांसद प्रतिनिधि और भाजपा जिलाध्यक्ष भी बाहरी बनाए गए हैं। यही नहीं, मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा रखे गये आठ पीए और स्टाफ भी बाहरी हंै। यहां तक की पटना  से दिल्ली तक पानी पिलाने वाला व्यक्ति भी  बाहरी रखा गया है। इसके पहले संसदीय क्षेत्र के बरविगहा मे भी एक पोस्टर लगाकर मंत्री के कार्यकलाप पर सवाल उठाए गए थे। पोस्टर में सांसद का लापता होने का जिक्र किया गया था। हालांकि बाद मंे सांसद ने कहा था कि विरोधियों की साजिश है। जुलाई माह मंें विश्व हिंदू परिषद आौर बजरंग दल के नेताओं ने भी पुतला जलाकर सांसद का विरोध किया था। असंसदीय शब्दों का आरोप था।
         इधर, एक बार फिर केन्द्रीय राज्य मंत्री के संसदीय क्षेत्र नवादा के प्रजातंत्र चैक पर होर्डिंग लगाकर उनके क्रियाकलापों पर सवाल उठाया गया है। हालांकि शाम में उस होर्डिंग को उनके समर्थकों ने हटा दिया। लेकिन यह होर्डिंग सोशल मीडिया पर ट्रंेड कर जाने के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। लोग उनके पक्ष और विपक्ष में प्रतिक्रिया देने लगे हैं। बता दें कि करीब 13 माह बाद जिलाध्यक्ष का चयन हुआ है। शशिभूषण कुमार बबलू को जिलाध्यक्ष चुना गया है। इस पद के लिए छह उम्मीदवार थे। बबलू को चुने जाने की शिकायत पटना कार्यालय तक पहुंचा था। बबलू को गिरिराज समर्थक बताया जाता है। बबलू का पैतृक गांव नालंदा जिला है। जबकि सांसद प्रतिनिधि बिटटू शर्मा जहानाबाद जिला के हैं। हालांकि इस संबंध में मंत्री से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई। लेकिन कई दफा फोन काॅल के बाद भी जवाब नही मिला। हालांकि इसके पहले सांसद प्रतिनिधि के सवाल पर मंत्री का तर्क था कि पूरी पार्टी उनका प्रतिनिधि है। दूसरी तरफ, सांसद प्रतिनिधि विट्टु शर्मा ने कहा कि मंत्री जी की कोई गलत मंशा नही है। मंत्रीजी संसदीय क्षेत्र का विकास चाहते हैं। विकास में बाहरी और भीतरी कोई मुदद्ा नही है। 

No comments:

Post a Comment