Tuesday 11 October 2016

राधे श्याम यानि राॅयल स्टेग...., रामचंद यानि राॅयल चैलेंज....इंद्र भगवान यानि इम्पेरियल ब्लू....

डाॅ. अशोक प्रियदर्शी
      राधे..राधे, राधे...श्याम, राम...चंद्र, इंद्र भगवान, राम राम जैसे शब्द साधु संतों की जुबान से सुनने को मिलती रही है। लेकिन बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद शराबियों की जुबां से ऐसे शब्द सुनने को मिलने लगे हैं। लेकिन इसका मतलब यह कदापि नही कि शराबियों का शराब से मोह भंग हो गया। बल्कि वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए शराब के विभिन्न ब्रांडों का नाम का ही भगवानीकरण कर दिया है। ताकि ऐसे शब्दों का प्रयोग बड़े ही सहजता से किया जा सके। लोगों को इसकी भनक तक नही लग सके।
      बिहार में शराबियों, दलालों और घर घर शराब पहुंचानेवालों के बीच यह नाम काफी लोकप्रिय है। भगवान के नाम पर शराबों की व्यापक पैमाने पर तस्करी हो रही है। दरअसल, शराबियों की जुबान से भगवान का नाम सुनने को मिलने लगी तब उत्सुकता जगी क्या शराबियों ने सचमुच में भक्ति का मार्ग अपना लिया है। इस बारे में जब जानकारी जुटाई तब पता चला भगवान का नाम शराब तस्कर अपना कवच के रूप मंे इस्तेमाल कर रहे हैं। इन शब्दों का प्रयोग कर शराबियों और कारोबारियों के बीच शराब के कारोबार किए जा रहे हैं।

शराब के किस ब्रांड का किस भगवान के नाम पर हो रहा प्रयोग
       आमतौर पर शराबियों और कारोबारियों के बीच बातचीत की शुरूआत राधेकृराधेकृसे होती है। उसके बाद शराब के ब्रांडों के लिए भगवान के नाम का जिक्र किया जाता है।  राधे श्याम यानि राॅयल स्टेग, राम चंद्र यानि राॅयल चैलेंज, इंद्र भगवान यानि इंपेरियल ब्लू, राम यानि रम के नाम से बात की जाती है। यही नहीं, बिहार पुलिस का नाम भी शराब के ब्रांड के तौर पर लिया जा रहा है। बिहार पुलिस यानि ब्लेंडर प्राइड। ऐसे कई नाम है जो शराबियों के बीच मशहूर है।

कैसे चल रहा कारोबार
       दरअसल, शराबबंदी के बाद बिहार में अवैध शराब का कारोबार तेजी से पनप रहा है। बिहार की सीमाई इलाका झारखंड, यूपी और नेपाल से व्यापक पैमाने पर शराब की तस्करी हो रही है। शराब की तस्करी में कोई परेशानी नही हो इसलिए इस तरह का नाम दिया गया है। बताया जाता है कि बाहर से आनेवाले शराबों की बिक्री दोगुणा और तीगुणा दामों पर की जा रही है। घर पर डिलीवरी करने के लिए अतिरिक्त 50-100 रूपए अधिक भुगतान करना पड़ता है। बाजार में फिलहाल राॅयल स्टेज, इम्पेरियल ब्लू, राॅयल चैलेंज, ब्लेंडर प्राइड, मैकडाॅयल नम्बर वन, बैग पाइपर की तस्करी चरम पर है। रम की बिक्री कम बतायी जा रही है। चूकिं इसकी खपत जाड़े में ज्यादा होती है।

पुलिस सख्ती के बाद भी नही थम रही शराब की कारोबार
       पांच माह मंे 85171 छापेमारी हुई है। अप्रैल से अगस्त तक कुल 13190 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 13839 गिरफ्तारी हुई है। जबकि 13805 को जेल हुई है। सरकारी आकड़े के मुताबिक, 92291 लीटर देसी शराब, 26524 लीटर स्प्रीट, जबकि 11679 लीटर विदेशी और 9763 लीटर बीयर जब्त किया गया है।

बातचीत का अंश..
राधे श्याम यानि राॅयल स्टेग...
शराबी- राधे राधे, क्या हाल है? आपके राधे श्याम (राॅयल स्टेग) जी मुलाकात करना चाहते थे, कैसे होगा!
कारोबारी- ठीक ठाक हैं। समय बताइए, कब मिलना है, कहां मिलना है। भेज देंगे।
शराबी- पांच बजे शाम में। घर पर ही रहेंगे।
कारोबारी- ठीक हैं भेज देंगे। 

इंद्र भगवान यानि इमपेरियल ब्लू ...
शराबी-क्या हाल है। कैसा मौसम है। इंद्र भगवान बरस रहे हैं। 
कारोबारी- यहां इंद्र भगवान की पूरी कृपा है। जलमग्न हैं। आप कहें तो आपको भी इंद्र भगवान से दर्शन करा दें।
शराबी- इस सुखाड़ में इंद्र भगवान का दर्शन हो जाता तब बढिया था। 
कारोबारी- ठीक है। आप भी इंद्र भगवान का मजा लीजिए। भेजते हैं उनको।

राम चंद्र यानि राॅयल चैलेंज..
शराबी- राधे राधे। क्या हाल है आपके दुकान का। कौन कौन भगवान की मूर्ति है? मैं भी घर के लिए एक भगवान की मूर्ति मंगवाना चाह रहा हूं।
कारोबारी - सभी भगवान हैं। रामचंद्र हैं। इंद्र भगवान हैं। राधे श्याम हैं। जिस भगवान के बारे में बताइए। पूजारी को भेज देंगे।
शराबी- राम चंद्र जी की मूर्ति भेज दीजिए।
कारोबारी- ठीक है। 

बिहार पुलिस यानि ब्लेंडर प्राइड...
शराबी- इंसपेक्टर साहब प्रणाम। आपके बिहार पुलिस का क्या हाल है। मुलाकात करना था। कुछ काम है। 
कारोबारी (इंसपेक्टर के रूप में)- ठीक है। भेज देते हैं। बात कर लीजिएगा।
शराबी-ठीक है इंतजार करेंगे।

No comments:

Post a Comment